Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जब भारती ने उठा लिया रणबीर कपूर को

हमें फॉलो करें जब भारती ने उठा लिया रणबीर कपूर को
PR


रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘बर्फी’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं और विभिन्न चैनलों पर प्रसारित होने वाले शो के दौरान उन्हें देखा जा रहा है। ये दोनों स्टार्स डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में भी पहुंचे, जिसमें करण जौहर, माधुरी दीक्षित और रैमो डिसूजा जज हैं।

इस शो में आश्चर्यजनक तरीके से भारती अब तक बनी हुई हैं और लोगों का अपनी कॉमेडी से जमकर मनोरंजन कर रही हैं। भारी भरकम भारती अक्सर शो में आए मेहमानों को उठाती हैं या खुद को उठाने को कहती हैं।

webdunia
PR


पिछले दिनों रणबीर कपूर कॉमेडी सर्कस में पहुंचे थे तो भारती ने उनके गाल पर इतना जोर से किस किया कि बेचारे रणबीर का दम ही निकल गया। उन्होंने संभलते हुए कहा कि ये किसी जोरदार मुक्के से कम नहीं था।

झलक दिखला जा में जब रणबीर पहुंचे तो भारती उनके साथ डांस करने का मोह नहीं छोड़ पाईं। भारती ने न केवल रणबीर के साथ डांस किया बल्कि उन्हें उठा भी लिया। यह नजारा देख सभी अपनी हंसी पर काबू नहीं रख सके।

अगले पृष्ठ पर देखिए रणबीर के साथ माधुरी


webdunia
PR


माधुरी दीक्षित ने रणबीर के पिता ऋषि कपूर के साथ कुछ फिल्में की हैं। माधुरी दीक्षित जब अपने करियर के शिखर पर थीं तब रणबीर की उम्र बहुत कम थी। उन्होंने माधुरी की कई फिल्में देखी हैं। माधुरी के अभिनय और डांस के रणबीर प्रशंसक हैं। रणबीर ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए माधुरी के साथ डांस किया।

अगले पृष्ठ पर करीना के साथ भारती


webdunia
PR


webdunia
PR


झलक दिखला जा के रविवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में करीना कपूर ने हिस्सा लिया। वे अपनी फिल्म ‘हीरोइन’ के प्रमोशन के लिए आईं। करीना ने भी माधुरी के साथ डांस किया और भारती ने भी अपनी आदत अनुसार करीना को खूब हंसाया।

webdunia
PR

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi