Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिव्यांका निभाएंगी ‘कस्टडी’ में मुख्य किरदार

Advertiesment
हमें फॉलो करें बनूं मैं तेरी दुल्हन
टेलीविजन शो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से छोटे पर्दे पर अपने करियर का आगाज करने वाली अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को दर्शकों का बेहद स्नेह मिल रहा है। खबर है कि दर्शक जल्द ही दिव्यांका को एकता कपूर के नए शो ‘कस्टडी’ में देख सकेंगे। दिव्यांका ने बताया कि शो के लिए शूटिंग शुरू होने वाली है।

दिव्यांका ने कहा कि वे बहुत जल्दी एकता कपूर के शो में आने वाली हैं जिसे लेकर वे बेहद खुश हैं। बताया जा रहा है कि शो ‘कस्टडी’ लेखिका मंजू कपूर के उपन्यास पर आधारित है। खबरों में यह भी है कि इस शो से अभिनेता सीजेन खान अपनी वापसी करने जा रहे हैं।

28 वर्षीय दिव्यांका ने लाइफ ओके के शो ‘सावधान इंडिया’ के एक एपिसोड में वेश्या की भूमिका अदा की है। दिव्यांका ने बताया कि यह एपिसोड एक अनोखी कहानी पर आधारित है। ज्ञातव्य है कि दिव्यांका ने टेलेंट हंट शो ‘ज़ी सिने स्टार की खोज’ में पहली बार छोटे पर्दे पर कदम रखा था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi