दुनिया के सर्वाधिक गैर कथात्मक चैनल "डिस्कवरी" की नई श्रृंखला "डिस्कवर मोर एट 8 पी.एम" पर कल्पनाओं से परे दुनिया के अद्भुत अजूबों को दिखाने की शुरुआत की गई है।
प्रत्येक दिन एक घंटे के इस कार्यक्रम में प्राकृतिक घटनाओं, चिकित्सा विज्ञान, भविष्य की तकनीक और आधुनिक इंजीनियरिंग की परियोजनाओं तथा पृथ्वी के अनछुए और आश्चर्यजनक रहस्यों के बारे में जानकारी दिखाई जाएगी।
"डिस्कवरी नेटवर्क एशिया प्रशांत" के भारत के निदेशक मार्केटिंग राजीव बख्शी ने इसके शुभारंभ की जानकारी देते हुए बताया कि उनका उद्देश्य भारतीय टेलीविजन के दर्शकों की जिज्ञासा को शांत करना है।
उन्होंने बताया कि नए "डिस्कवर मोर" में आठ बजे प्रसारित होने वाले एकदम अलग कार्यक्रमों से दर्शक न केवल रोमांचित होंगे, बल्कि संभावनाओं की दुनिया में ऐसी जानकारी प्राप्त करेंगे जो बेजो़ड़ होंगी। उन्होंने बताया कि इस श्रृंखला में ब्रह्मांड से जु़ड़ी जानकारी भी दी जाएँगी।