sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दुर्योधन नहीं परशुराम बनेंगे पुनित इस्सर

Advertiesment
हमें फॉलो करें पुनित इस्सर
तकरीबन 20 साल पहले बी. आर. चोपड़ा के ऐतिहासिक धारावाहिक "महाभारत" को टेलीविजन के दर्शकों ने खूब सराहा था। इस धारावाहिक को इतनी सराहना मिली थी कि इस धारावाहिक के किरदारों को निभाने वाले कलाकारों को देखकर ऐसा प्रतीत होता था कि महाभारत के पात्र इन्हीं की तरह रहें होंगे।

कृष्ण, अर्जुन, युधिष्ठिर, भीम, शकुनी, द्रोपदी और तो और कहानी के मुख्य खलनायक दुर्योधन को कैसे भूला जा सकता है। दुर्योधन के किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारने वाले प्रतिभावान अभिनेता पुनित इस्सर इस धारावाहिक के बाद इतने लोकप्रिय हुए कि उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया और अभी भी कर रहे हैं।

अब एक बार फिर पुनित, सिद्धार्थ कुमार तेवरे की महाभारत से पूरे 25 सालों बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस महाभारत में पुनित दुर्योधन नहीं बल्कि परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे। इस बारे में पुनित का कहना है कि वे बेहद ही खुश है कि वे एक बार फिर से महाभारत में नजर आएंगे।

अपने बीते हुए दिनों को याद करते हुए पुनित ने कहा कि बी आर चोपड़ा की महाभारत अपने आप में एक महान कृति है। उस धारावाहिक से ही मेरा वजूद है। अब मैं पूरे 25 सालों बाद फिर से छोटे पर्दे पर आने वाला हूं वह भी महाभारत के द्वारा। यह मेरे लिए बेहद ही सुखद अहसास है।

हम आपको बता दें कि कुछ समय पहले डेली सोप क्वीन एकता कपूर भी महाभारत पर सीरियल बना चुकी हैं। एकता की "कहानी हमारे महाभारत की" जितने दिन भी टेलीविजन पर दिखाई गई लोग इसके कलाकारों को देख-देखकर हंसते-खिलखिलाते रहें और इस महाभारत का सफर बीच राह में ही रूक गया। शायद एकता को यह नहीं पता था कि महाभारत पर सीरियल बनाना सास-बहू के किस्से-कहानियों पर डेली सोप बनाने जैसा नहीं है।

अब देखते है सिद्धार्थ कुमार तेवरे की महाभारत लोगो को कितनी पसंद आती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi