Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बासी फिश और शरद

Advertiesment
हमें फॉलो करें शरद केलकर
PR
कुछ लोग जीने के लिए खाते हैं और कुछ खाने के लिए जीते हैं। इनमें से टीवी कलाकार शरद केलकर दूसरे प्रकार के लोगों में जाने जाते हैं। हाल ही में शरद केलकर अपनी प्रोडक्शन टीम के सामने भूख हड़ताल करते नजर आए, जब उनकी टीम ने उनकी पसंदीदा डिश 'चिकन तंदूरी' खाने की उनकी माँग को पूरा नहीं किया। शूटिंग तभी पूरी हो पाई, जब शरद ने अपनी पसंदीदा डिश चिकन तंदूरी को भरपेट खाया। चिकन के साथ ही शरद को 'सी फूड' खाने के शौकीनों में भी गिना जाता है।

टीम के सूत्रों को मुताबिक शरद को अक्सर बासी मछली खाते हुए भी देखा गया है। शरद कभी-कभी अपने घर से भी खाना लाते हैं। वो मछली खाने के इतने शौकीन हैं कि मछली अगर बासी हो तो भी उन्हें उसे खाने में भी कोई हर्ज नहीं होता है।

जब हमने शरद से इस बारे में पूछा तो उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया कि वो बासी मछली खाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मछली खाना बहुत अच्छा लगता है। वे हर रोज मछली खाते हैं। शरद ने अपनी बात का तर्क देते हुए कहा कि वो हमेशा रेस्टोरेंट या घर से मछली लेकर आते हैं और उसे खाते हैं परंतु वो हमेशा फ्रेश होती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi