Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राम और प्रिया के बीच फिर दिखेंगे हॉट सीन्स

Advertiesment
हमें फॉलो करें राम कपूर
सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम कपूर और प्रिया के बीच दिखाए गए गर्मागर्म दृश्यों की खूब चर्चा हुई थी। राम और प्रिया के हॉट सीन्स वाले एपिसोड का प्रसारण देर रात को किया गया था। इन दृश्यों में राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच किसिंग की भी खूब चर्चा हुई थी।

PR

शो की निर्माता एकता कपूर ने दोनों के बीच अंतरंग दृश्यों को दिखाने की एक बार फिर से तैयारी कर ली है। इस बार राम और प्रिया लताजी के सदाबहार गीत 'लग जा गले' पर रोमांस करते नजर आएंगे।

सूत्रों के मुताबिक एकता को यह विचार तब आया जब उन्हें यह पता चला कि लताजी उनके इस शो की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और वे इसे रोज देखती हैं। लताजी ने उन्हें फोन कर यह बताया कि शो में राम और प्रिया के अलग होने से वे भी दुखी हैं और उन्होंने एकता से दोनों को वापस मिलाने का अनुरोध किया।

एकता ने लताजी के प्रति सम्मान दर्शाने के लिए गाने को शो में दिखाया। एकता का कहना था कि यह एक बड़े सम्मान की बात है कि लताजी हमारे शो को इतना पसंद करती हैं। वे राम और प्रिया के एक-दूसरे के बिछड़ने से दुखी थीं।

हमने राम और प्रिया के बीच के प्यार को बताने के लिए उनके गाने का शो में इस्तेमाल किया। दर्शकों को शो में एक बार फिर राम और प्रिया के बीच हॉट सीन देखने को मिल सकते हैं। इस गाने राम और प्रिया इंटीमेट होते नजर आएंगे।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi