Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान बने एक दिन के बिग बॉस

हमें फॉलो करें सलमान खान बने एक दिन के बिग बॉस
बिग बॉस 12 में इस बार में भी नए-नए टास्क और खेलों से दर्शकों का मनोरंजन किया जा रहा है। एक के बाद एक टास्क दिए जा रहे हैं, साथ ही खूब मस्ती भी हो रही है। दिवाली के माहौल पर भी घरवालों को रिलीफ मिला है। वहीं सलमान खान से मिलने की सौगात भी। 
 
जी हां, इस बार घरवाले सलमान से रूबरू हुए और दिवाली फेस्टिवल एंजॉय किया। घर में गेस्ट के तौर पर इस बार प्रीति ज़िंटा आईं। उन्होंने घरवालों के साथ मस्ती भी की और मज़ेदार टास्क दिए। प्रीति अपनी फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' के प्रमोशन के दौरान घर में गेस्ट बन शामिल हुई थीं। इसके अलावा कंटेस्टेंट्स को सलमान के साथ भी मस्ती का मौका मिला। 
 
दरअसल सलमान खान एक दिन के लिए घर के बिग बॉस बने। प्री‍ति ने तो माहौल को बेहतरीन बनाने के लिए रोमांटिक डांस के टास्क दिए थे। वहीं सलमान ने मस्तीभरे अंदाज़ में कंटेस्टेंट्स से नागिन डांस तक करवा दिया। हालांकि दोनों ही टास्क में कंटेस्टेंट्स को खूब मज़ा आया। सभी इस दौरान मस्ती के मूड में थे और दिनभर की लड़ाई को भूल गए थे। बता दें कि इससे पहले घर में जबर्दस्त लड़ाई का माहौल था। 
 
साथ ही घर के कंटेस्टेंट्स में से एक को इम्यूनिटी मिली जिसके लिए उन्हें एक टास्क से गुज़रना पड़ा। इसमें रोमिल को इम्यूनिटी मिली और उनके साथ दीपक भी सुरक्षित हो जाते हैं। रोमिल उनकी पत्नी और बच्चे से भी मिले जिससे माहौल इमोशनल हो गया। दिवाली के मौके पर एलिमिनेशन नहीं किया गया और सभी को सुर‍क्षित कर दिया गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शुरू हुई बाहुबली के प्रीक्वेल की तैयारी, राहुल बोस और मृणाल ठाकुर होंगे मुख्य भुमिकाओं में