Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टीवी के फेवरेट कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का ये है एनिवर्सरी प्लान

हमें फॉलो करें टीवी के फेवरेट कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का ये है एनिवर्सरी प्लान
टेलीविज़न की फेवरेट बहु दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया टेलीविज़न के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। जल्द ही दोनों अपनी शादीशुदा ज़िंदगी के दो साल पूरे करने जा रहे हैं। 8 जुलाई को दिव्यांका और विवेक को शादी के दो वर्ष पूरे हो जाएंगे और इसे लेकर दोनों बहुत ही एक्साइटेड हैं। 
 
हाल ही में एक इंटरव्यु के दौरान विवेक ने दिव्यांका के साथ रहने की अपनी खुशी के बारे में बताया। विवेक ने बताया कि कैसे शादी ने उनके जीवन को बेहतर तरीके से बदल दिया। इसके अलावा विवेक ने उनकी एनीवर्सरी सेलीब्रेशन का प्लान भी बताया है। 
 
विवेक ने कहा कि शादी ने उन्हें सिर्फ एक इंसान के रूप में नहीं बदला है बल्कि उन्हें बेहतर भी बना दिया है। मैं वही लड़का हूं लेकिन मैं ज़्यादा खुली सोच के साथ रह रहा हूं। दिव्यांका बहुत सपोर्टिव हैं। उसने मुझे वैसे अपनाया जैसा मैं हूं। ऐसे में मैं मेरे जीवन और मेरे परिवार के लिए अधिक जिम्मेदार बन गया हूं। दिव्यंका एक प्रेरक है और मुझे अपने पार्टनर के रूप में उसके जैसा इंसान पाना अपनी लिए ब्लेसिंग लगती है। 
 
विवेक ने कहा कि इन दो वर्षों में चीजें बहुत अच्छी रही हैं और मुझे उम्मीद है कि हम अगले 60 वर्षों तक भी ऐसे ही बने रहेंगे। बस जिंदगी हंसते खेलते निकल जाए। विवेक ने एनीवर्सरी का प्लान बताते हुए कहा कि दोनों पांच दिनों के लिए फार ईस्ट में कहीं जाने वाले हैं लेकिन इसका खुलासा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हम चार से पांच दिनों के लिए विदेश जा रहे हैं। मैं लोकेशन बता नहीं सकता। हमने वेस्ट देखा हुआ है अब हम ईस्ट की यात्रा करेंगे। 
 
दिव्यांका और विवेक वाकई बहुत क्युट कपल है और इन दो वर्षों में उन्हें दर्शकों से भी बहुत प्यार मिला है। उनकी दूसरी एनीवर्सरी 8 जुलाई को होगी। अब देखते हैं ये कपल क्या नया रंग लाएगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रेस 3 को लेकर दर्शकों के रिएक्शन से घबराकर निर्माताओं ने चला दी कैंची!