Publish Date: Sat, 09 Oct 2021 (23:56 IST)
Updated Date: Sun, 10 Oct 2021 (00:02 IST)
डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' को अपना विनर मिल गया। असम की फ्लोरिना गोगोई ने सुपर डांसर चैप्टर 4 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।
मार्च के आखिर में शुरू हुए इस शो को शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बसु द्वारा जज किया गया। टॉप 15 में से केवल 5 कंटेस्टेंट टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में सफल हुए थे। फ्लोरिना ने ट्रॉफी के साथ-साथ 15 लाख रुपए का इनाम भी पाया है।