Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

&TV का सीरियल परमावतार श्रीकृष्ण- 'महाभारत का आरंभ', श्रीकृष्ण के नजरिए से महाभारत

Advertiesment
paramavtar shree krishna - mahabharat ka aarambh
&TV का नया सीरियल परमावतार श्रीकृष्ण- 'महाभारत का आरंभ' भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रीत करके महाभारत की कथा को फिर से जीवंत किए जाने का एक बहुत ही अद्भुत प्रयास है। यह टीवी सीरियल 30 जुलाई से प्रारंभ हुआ, जो प्रतिदिन सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे प्रसारित होता है।
 
 
प्रोमो : महाभारत और श्रीकृष्ण पर पहले भी कई सीरियल बने हैं, लेकिन पहले के सीरियलों में कथा का केंद्र श्रीकृष्‍ण होते थे या महाभारत। लेकिन इस सीरियल का पहला एसिपोड देखकर यह उम्मीद की जा रही है कि सीरियल दोनों ही कथा में संतुलन रखकर आगे बढ़ेगा। हालांकि इस सीरियल का प्रोमो देखने पर लगता है कि कथा का केंद्र भगवान श्रीकृष्ण द्वारा 'धर्म की स्थापना' किए जाने को लगता है, लेकिन ऐसा नहीं है।
 
 
इस प्रोमो में भगवान श्रीकृष्ण की भव्यता और उनके देवत्व को बहुत अच्‍छे तरीके से पिक्चराइजेशन किया है जिसे देखकर लगता है कि यह सीरियल दर्शकों को बहुत पसंद आएगा और लगता है कि यह सीरियल भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र के अन्य पहलुओं को भी प्रदर्शित करेगा जिससे संभवत: दर्शकों का ज्ञान बढ़ेगा। भव्य सेट्स, आकर्षक कॉस्ट्यूम्स और आभूषण एवं उन्नत स्पेशल इफेक्ट्स के साथ यह शो दर्शकों को एक आनंददायक अनुभूति देने वाला है।
 
 
सीरियल के बारे में : टीवी पर अभी तक महाकाव्य महाभारत को लेकर 4 बड़े सीरियल आ चुके हैं, जिनमें अस्सी के दशक के अंत में बीआर चोपड़ा का दूरदर्शन पर प्रसारित 'महाभारत' सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ। लेकिन भारतीय टेलीविजन पर पहली बार कृष्ण के दृष्टिकोण से महाभारत को प्रस्तुत किया जा रहा है। इसमें भगवान कृष्ण की कई शिक्षाओं और महत्वपूर्ण सबक को दिखाया जाएगा जो कि दर्शकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।
 
 
यूं तो 'परमावतार श्रीकृष्ण' का प्रसारण लगभग 2 बरस से हो रहा है। लेकिन अभी तक इसमें बाल-गोपाल की लीलाएं ही ज्यादा चल रही थीं। अब सीरियल में लीप देकर युवा श्रीकृष्ण की विभिन्न कथाओं को दिखाया जाएगा, जिसमें सबसे बड़ी बात यही होगी कि महाभारत के युद्ध को लेकर श्रीकृष्ण का नजरिया क्या था। श्रीकृष्ण के विभिन्न प्रसंगों में गीता ज्ञान, लाक्षागृह, द्रोपदी स्वयंवर, द्रोपदी के 5 पति, इंद्रप्रस्थ निर्माण और नर और नारायण कथा आदि को भी विस्तार से दिखाया जाएगा।
 
 
किरदार : परमावतार श्री कृष्णा पेनिनसुला पिक्चर्स द्वारा निर्मित लोकप्रिय &TV शो में श्रीकृष्ण की भूमिका सुशदीप साहिर कर रहे हैं। बालकृष्ण की भूमिका में निर्णय समाधिया थे। खूबसूरत अभिनेत्री गुनगुन उपारी उनकी यशोदा मैया बनी हैं। जरासंध के रूप में राज प्रेम, अभिनेत्री अमनदीप सिद्धू रुक्मिणी की भूमिका में हैं।
 
प्रतिभाशाली सचिन श्राफ नंद बाबा की भूमिका में हैं। उनके अलावा गुल्की जोशी देविका, चैतन्य चौधरी वासुदेव और मनीष वाधवा कंस की भूमिका में हैं। इस सीरियल में विशाल करवाल भगवान विष्णु के रूप में कृष्ण लीलाओं के रहस्यों से पर्दा उठा रहे हैं और देवी लक्ष्मी के रूप में उनके साथ नेहा सरगम हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राम सिया के लव कुश में सीता का किरदार निभाने वाली शिव्या की फोटो की जा रही हैं पसंद