Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नागिन 3 में इस बार होंगे प्रियांक शर्मा!

हमें फॉलो करें नागिन 3 में इस बार होंगे प्रियांक शर्मा!
बिग बॉस 11 में अच्छे से अच्छा कंटेस्टेंट बाहर हो रहा है। प्रियांक शर्मा का बाहर होना भी काफी  आश्चर्यजनक था। अब देखना होगा कि फिनाले में एंट्री किसको मिलती है। हैंडसम प्रियांक शो के शुरुआत में ही शो से बाहर हो  गए थे, लेकिन वापस आने के बाद उनकी जर्नी शानदार रही है। अब शो से बाहर आने के बाद उन्हें बड़े टीवी शो से ऑफर मिल  रहे हैं। 
 
खबर है कि फेमस टीवी सीरियल नागिन 3 में प्रियांक अब क्रिस्टल डिसूजा और अनीता हसनंदानी के साथ मेन रोल में नज़र  आएंगे। इसके पहले दो सीज़न में मौनी रॉय और अदा खान ने नागिन की भूमिका निभाई थी। इसमें करण वीर बोहरा और  अर्जुन बिजलानी भी थे और इस शो को काफी प्रसिद्धी मिली। ऐसे में प्रियांक को यह ऑफर मिलना उनके करियर के लिए  काफी ऊंची उड़ान साबित हो सकती है। अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है, लेकिन प्रियांक के बयान से यह समझा जा  सकता है कि नागिन 3 में वो नज़र आएंगे। 
 
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मैं अब तक इस बारे में कुछ नहीं जानता। मीडिया की वजह से ही मेरे पास यह खबरें आ  रही हैं। अगर ऐसा कुछ भी होने वाला है तो मैं बहुत खुश हुं, लेकिन अभी के लिए मैं सिर्फ अच्छे की उम्मीद कर सकता हुं। 
 
फिलहाल एकता कपूर ही शो की कास्ट अनाउंस करेंगी, जिसका लोगों को इंतज़ार है। तब ही पता चलेगा कि प्रियांक इस शो में  हैं या यह सिर्फ अफवाहें हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करीना कपूर का हॉट एंड ग्लैमरस लुक