Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ज़ी टीवी मना रहा है अपनी सफलता के 25 वर्ष

हमें फॉलो करें ज़ी टीवी मना रहा है अपनी सफलता के 25 वर्ष
भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे पहला और अग्रणी मनोरंजन चैनल ज़ी टीवी हमेशा ही संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन देने के लिए जाना जाता है। अक्टूबर में इस चैनल ने अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर यह चैनल अपने परिवार के सबसे खास सदस्य यानी अपने दर्शकों का शुक्रिया अदा करने जा रहा है और दर्शकों का शुक्रिया अदा करने के लिए उन्हें तीन घंटे का शानदार कार्यक्रम देने से बेहतर और क्या तरीका हो सकता है? मस्ती और मनोरंजन से भरे इस कार्यक्रम में ज़ी टीवी के वर्तमान और पूर्व में प्रसारित शोज के कलाकार एक साथ नजर आएंगे और अपनी यादें ताजा करेंगे। 27 नवंबर को शाम 5 बजे से 'ज़ी सिल्वर जुबली' दिखाया जाएगा। 
 
'ज़ी सिल्वर जुबली' नाम के इस कार्यक्रम में टेलीविजन के मशहूर सितारे बेहतरीन पेशकश देंगे। इनमें रित्विक धंजानी, गुरमीत चौधरी, आशा नेगी, सना सईद, अमृता खानविलकर, हिमांशु मल्होत्रा और मोहेना सिंह शामिल हैं। 'ब्रह्मराक्षस' की जोड़ी अहम शर्मा और क्रिस्टल डिसूजा बॉलीवुड के चार्टबस्टर गाने 'काला चश्मा' पर जबर्दस्त परफॉर्मेंस देकर इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। 


 
हैंडसम हंक गुरमीत चौधरी मशहूर गटका ग्रुप के साथ मिलकर एक हैरतअंगेज स्टंट पेश करेंगे और ज़ी टीवी के शो शाबास इंडिया को ट्रिब्यूट देंगे। 'शाबास इंडिया' में टेलीविजन पर पहली बार भारत के एक्शन और स्टंट टैलेंट को प्रस्तुत किया गया था। इस शाम 'ज़ी ने बना दी जोड़ी' नाम का एक खास कार्यक्रम भी पेश किया जाएगा, जिसमें आशा-रित्विक, जिन्हें ज़ी टीवी के पवित्र रिश्ता के दौरान प्यार हुआ था और हिमांशु-अमृता, जो 'ज़ी सिने स्टार की खोज' के दौरान मिले थे, अपने खूबसूरत रिश्ते के लिए ज़ी टीवी का शुक्रिया अदा करेंगे। 
 
आदित्य नारायण, अंताक्षरी के राउंड के साथ दर्शकों को यादों की गलियों में ले जाएंगे। इसमें अमृता खानविलकर, हिमांशू मल्होत्रा, मोहेना सिंह और शाइनी दोशी अंताक्षरी खेलेंगे। इसके अलावा दर्शकों को 'सांप सीढ़ी' और 'एक मिनट' जैसे ज़ी टीवी के यादगार शोज की झलक भी देखने को मिलेगी। इस सजीली शाम को टैलेंटेड आशा नेगी और प्रीतम सिंह होस्ट करेंगे।
 
ज़ी टीवी के इस जश्न में टीवी सितारों के डांस और कॉमेडी ही नहीं बल्कि इस चैनल के बेहद लोकप्रिय शो 'हम पांच' के सारे कलाकारों का भी मिलन होगा। इस शो से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं विद्या बालन भी शो के अन्य कलाकारों - शोमा आनंद (बीना माथुर), भैरवी रायचुरा (काजल भाई) और वंदना पाठक (मीनाक्षी माथुर) के साथ इस समारोह में पहुंचीं। सभी लगभग एक दशक बाद मिले, जिसमें उन्होंने पुराने दिनों की खूबसूरत यादें ताजा कीं। 
 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

समुंदर किनारे कैटरीना कैफ का सेक्सी पोज़