Television News %e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%a7%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%87 111101200065_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अंकिता की धुनकी लागे

Advertiesment
अंकिता लोखंडे
भारतीय टेलीविजन जगत में छोटे परदे के आगे और परदे के पीछे काम करने वाले हुनरमंदों के सम्मान में आयोजित होने वाले इंडियन टेलीविजन अकेडमी अवॉर्ड्स का प्रसारण स्टार प्लस पर 16 अक्टूबर को रात 8 बजे होने जा रहा है।

इस शो के दौरान दी गई प्रस्तुतियों के वो लोग तो गवाह बने ही जिनके करीबी इस शो में हिस्सा ले रहे थे, छोटे परदे के दर्शक भी अगले हफ्ते ये सारी प्रस्तुतियां अपने घर बैठे अगले रविवार देख सकेंगे। इस शो का सबसे ब़ड़ा आकर्षण होगा मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे की एक बहुत ही खास पेशकश।

जानकारी के मुताबिक पहले अंकिता को फिल्म हम दिल दे चुके सनम के गाने मनमोहिनी पर अपनी प्रस्तुति देनी थी लेकिन रिहर्सल के दौरान अंकिता को लगा कि उन्हे इस गाने की बजाय किसी नए गाने पर अपना हुनर दिखाना चाहिए।

लंबे सोच-विचार के बाद अंकिता के हिस्से आया यशराज फिल्म्स की ताजा हिट फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन का गाना धुनकी लागे। शो से जुड़े लोग बताते हैं कि अंकिता की इस पेशकश को देखने के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोग देर तक तालियां बजाते रहे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi