शाहरुख खान की फिल्म रा.वन में रा.वन का रोल निभाने वाले अर्जुन रामपाल ने भी छोटे परदे की महत्ता को स्वीकारते हुए इस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।
कई दिनों से चर्चा थी कि अर्जुन स्टार वर्ल्ड चैनल के लिए एक शो करने वाले हैं। अर्जुन ने ट्वीटर पर इसका खुलासा किया। उनके मुताबिक वे जल्दी ही एक शो करने वाले हैं, जिसके बारे में विस्तृत जानकारी वक्त आने पर देंगे।
यह माना जा रहा है कि यह एक चैट शो होगा, जिसमें अर्जुन दिग्गज लोगों से बातचीत करते हुए नजर आएंगे। इन दिनों चैट शो की मांग है और सिमी तथा प्रिटी जिंटा के शो काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इसे देखते हुए ही अर्जुन को लेकर नया चैट शो शुरू किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक अर्जुन ने इसमें काम करने के बदले भारी राशि वसूली है।