Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दुर्गा गांगुली का बदला रूप

Advertiesment
हमें फॉलो करें दुर्गा गांगुली
जल्द ही दर्शकों को अपनी पसंदीदा अभिनेत्री दुर्गा गांगुली का बदला हुआ रूप दिखेगा। दुर्गा अब तक आपको एक हंसाती हुई बंगाली घरेलू महिला के रूप में दिखाई दे रही थी। लेकिन अब वे जल्द ही एक षड्यंत्रकारी और नकारात्मक औरत के किरदार में नजर आने वाली हैं। जिसका नाम होगा भानमति।

यह तब होगा जब जीनी और विक्की अपने भूतकाल में चले जाते हैं। जहां उन्हें अपने ही जैसे कई लोग मिलते हैं।

वहां दुर्गा और चतुर दरअसल राजा के भाई और भाभी के रूप में नजर आते हैं। जो राजकुमार को राज्य से निकालने की साजिश रचते हैं। ताकि वे दोनों राज्य के राजा और रानी बन सकें।

इस नए रूप में दुर्गा एक महंगे घाघरा चौली पहने नजर आएंगी तथा अपने बंगाली अंदाज को छोड़कर वे 1940 के जमाने की तरह की बोली को अपनाएंगी।

इस बारे में दुर्गा का कहना है कि इस किरदार को निभाने में मुझे बढ़ा ही अच्छा लग रहा है। इस नए किरदार में दर्शकों को मेरी अभिनय क्षमता नजर आएगी। साथ ही उन्हें मेरा एक नया रूप देखने को मिलेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi