‘हेडलाइंस टूडे’ में अक्सर कोयल पुरी को सेलिब्रिटीज़ से बात करते हुए देखा जा सकता है। इस बार कोयल के साथ फरहा खान देखी जा सकेंगी। आमतौर पर फरहा अपने दोस्तों के शो में ही जाना पसंद करती हैं, लेकिन कोयल लगातार फरहा के पीछे पड़ी रहीं और उन्हें राजी करके ही मानी।
फरहा खान ने अपने सफलता के राज इस कार्यक्रम में बताए हैं। कैसे वे बीस की उम्र में कोरियोग्राफर बन गईं? चालीस की उम्र तक आते-आते वे हिट फिल्म बनाने लगीं और तीन बच्चों को जन्म दिया। शकीरा जैसी अंतरराष्ट्रीय कलाकार को उन्होंने मटका-झटका सिखाया। इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री और अपने साथी कलाकारों की कई बातें कोयल के साथ फरहा शेयर करती नजर आएँगी।