Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पहले नाकामी से घबरा जाता था : सुनील ग्रोवर

हमें फॉलो करें पहले नाकामी से घबरा जाता था : सुनील ग्रोवर
मुंबई , रविवार, 15 अप्रैल 2018 (22:49 IST)
मुंबई। ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ कार्यक्रम में गुत्थी के नाम से चर्चित हो चुके अभिनेता सुनील ग्रोवर ने कहा है कि पहले वह अपने शो की कामयाबी-नाकामयाबी के बारे में सोच कर घबरा जाते थे लेकिन अब वह इस बारे में नहीं सोचते। क्रिकेट कॉमेडी शो ‘जिओ धन धना धन लाइव’ के साथ उन्होंने एक साल से ज्यादा के अंतराल के बाद छोटे परदे पर वापसी की है। 
 
ग्रोवर ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘पहले के शो की तुलना में अगले शो को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए मैं दबा में रहता था। मैं नहीं जानता था कि कैसे शो हिट या फ्लॉप होता है। यह कैसे काम करता है मुझे इसके बारे में पता नहीं था।’ उन्होंने कहा, ‘अब, मैं इस बारे में चिंतित नहीं होता कि लोग शो पर क्या प्रतिक्रिया देंगे। मैं इस बारे में बेचैन नहीं होना चाहता। पहले मैं शो की नाकामी या ऐसी चीजों के बारे में सोचकर घबरा जाता था। यह बेकार था। अब मैं अपने काम पर फोकस करता हूं।’ (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

44 साल की इस हॉट एक्ट्रेस के साथ डेट पर जाना चाहते हैं टाइगर श्रॉफ