Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आखिरी मिनट में श्रीजेश ने किया कमाल, भारत की हॉकी में शानदार शुरुआत

हमें फॉलो करें webdunia
शनिवार, 24 जुलाई 2021 (08:53 IST)
मुख्य बिंदु 
  • टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की शानदार शुरुआत
  • आखिरी मिनट में गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने किया कमाल
  • एक गोल से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया ने की मैच में वापसी
टोक्यो। एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गोलकीपर पी आर श्रीजेश के शानदार प्रदर्शन मदद से न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर टोक्यो ओलंपिक में जीत के साथ शुरुआत की।
 
पिछले 4 दशक में पहला ओलंपिक पदक जीतने की कोशिश में जुटी भारतीय टीम ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए ग्रुप ए का यह मुकाबला जीता। कई वीडियो रेफरल के बीच खेले गए मैच में आखिरी मिनट में न्यूजीलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे श्रीजेश ने गोल में नहीं बदलने दिया।
 
न्यूजीलैंड के लिए छठे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ केन रसेल ने गोल किया। भारत के लिए रूपिंदर पाल सिंह ने दसवें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर बराबरी का गोल दागा। ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने 26वें और 33वें मिनट में गोल किए। न्यूजीलैंड के लिए दूसरा गोल 43वें मिनट में स्टीफन जेनिस ने दागा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्वार्टर फाइनल में भारतीय तीरंदाज, दीपिका-प्रवीण ने जगाई पदक की उम्मीद