Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत के 2 सैनिक, मेडल से 1 कदम दूर, तीरंदाजों के लिए अहम बुधवार, ऐसा रहेगा भारत का पूरा कार्यक्रम

हमें फॉलो करें भारत के 2 सैनिक, मेडल से 1 कदम दूर, तीरंदाजों के लिए अहम बुधवार, ऐसा रहेगा भारत का पूरा कार्यक्रम
, मंगलवार, 27 जुलाई 2021 (23:00 IST)
टोक्यो:ओलिंपिक में मंगलवार यानी 27 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा। महिला मुक्केबाज लवलीना और सिर्फ हॉकी टीम ही जीत हासिल करने में सफल रही, इसके अलावा निशानेबाजों का खराब फॉर्म जारी है। अब छठे दिन यानी बुधवार को पीवी सिंधु और दीपिका कुमारी जैसी स्टार खिलाड़ियों से उम्मीदें होंगी।
 
भारतीय तीरंदाज टोक्यो ओलिंपिक की टीम स्पर्धाओं से बाहर होने की निराशा को दूर कर बुधवार को यहां होने वाली व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं की कठिन चुनौतियों का सामना करेंगे। ओलंपिक की टीम स्पर्धाओं में मुकाबले में 16 टीमें होती है ऐसे में वहां पदक जीतने की संभावना अधिक होती है। भारत हालांकि पुरुष टीम और मिश्रित युगल में कोरिया की टीमों से हार कर बाहर हो गया।
 
व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 64 तीरंदाज चुनौती पेश करते है ऐसे में यहां उन्हें दोगुनी मेहनत करनी होगी। पदक हासिल करने के लिए उन्हें कम से कम पांच मुकाबले जीतने होंगे। ओलंपिक में कोई भी भारतीय अभी तक प्री-क्वार्टर फाइनल की बाधा को पार करने में कामयाब नहीं हुआ है, लेकिन तीरंदाजों की लय को देखते हुए अगर वे इससे आगे बढ़ने में सफल रहते है तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा।
 
वहीं भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में पुरूषों की नौकायन लाइटवेट डबलस्कल्स स्पर्धा के रेपेशाज दौर में तीसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बना ली थी। भारतीय जोड़ी ने 6:51.36 का समय निकाला। अर्जुन बोअर की और अरविंद स्ट्रोकर की भूमिका में थे। शुरूआती 1000 मीटर तक चौथे स्थान पर चल रही इस जोड़ी ने बाद में रफ्तार पकड़कर तीसरा स्थान हासिल किया था। अब इन दो सैनिकों पर पूरे देश की निगाहें रहेंगी, क्योंकि कल की सफलता दोनों को मेडल से एक कदम पास ले जाएंगी।
webdunia
सारे कार्यक्रम भारतीय समयानुसार
 
हॉकी: भारत बनाम ब्रिटेन, महिला पूल ए मैच, 6:30 AM
 
बैडमिंटन: पीवी सिंधु, महिला एकल ग्रुप चरण, 7:30 AM
बी साई प्रणीत, पुरूष एकल ग्रुप चरण, 2:30 PM
 
तीरंदाजी (व्यक्तिगत स्पर्धा): तरुणदीप राय, पुरुष अंतिम 32 वर्ग, 7:31 AM
प्रवीण जाधव, पुरुष अंतिम 32 वर्ग, 12:30PM
दीपिका कुमारी, महिला अंतिम 32 वर्ग, 2:14PM
 
रोइंग: अर्जुन लाल जट और अरविंद सिंह, पुरूष डबल स्कल्स सेमीफाइनल ए/बी 2, 8:00AM
 
सेलिंग: केसी गणपति और वरूण ठक्कर , पुरुष स्किफ 49ईआर, 8:35AM
 
मुक्केबाजी: पूजा रानी, महिला 75 किग्रा वर्ग, अंतिम 16 वर्ग, 2:33PM
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेजबान कर रहा है सबको बेजुबान, पदक तालिका में शीर्ष पर है जापान