Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टोक्यो ओलंपिक्स की पदक तालिका में चीन से आगे है जापान, हर दिन होगा घमासान

हमें फॉलो करें टोक्यो ओलंपिक्स की पदक तालिका में चीन से आगे है जापान, हर दिन होगा घमासान
, गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (21:37 IST)
इस बार जापान की मेहमाननवाजी की तारीफ तो हो ही रही है लेकिन जापानी खिलाड़ी मेजबान होने का पूरा पूरा फायदा मैदान पर उठाते हुए दिख रहे हैं। 6 दिन बाद भी अंक तालिका पर यह देश शीर्ष पर काबिज है। जूडो से लेकर रोइंग में सब जगह जापान अपना प्रभुत्व दिखा रहा है। 
 
दिलचस्प बात यह है कि बढ़ते कोरोना के प्रकोप के चलते भी इस देश के खिलाड़ियों का हौसला नहीं टूटा है। टोक्यो जापान में ओलंपिक खेलों के बीच एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 10,000 नये मामले सामने आये हैं। एटीवी की गुरुवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोरोना महामारी की शुरूआत से अब तक का यह सर्वाधिक मामला है। इससे पहले अधिकतम मामला कल 9,576 मामले दर्ज किये गये थे।
 
हालांकि जैसे जैसे कोरोना केस बढ़ रहे हैं जापान के पदक भी पदक तालिका में लगातार बढ़ रहे हैं।

1) जापान- मेजबान जापान ने अब तक 15 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक और 6 कांस्य पदक जीते हैं। कुल 25 पदक खिलाड़ियों ने जीते हैं।

2) चीन- चीन कई बार ओलंपिक में शीर्ष पर रहा है फिलहाल इस वक्त दूसरे स्थान पर है और उसने 14 स्वर्ण 6 रजत और 9 कांस्य पदक जीते हैं।  कुल 29 पदक चीनी खिलाड़ी जीत चुके हैं।
 
3) अमेरिका- ओलंपिका का सबसे सफलतम देश अमेरिका ने 13 स्वर्ण, 14 रजत पदक और 10 कांस्य पदक जीते हैं। कुल 37 पदक अमेरिकी खिलाड़ी जीत चुके हैं। अमेरिका ही ऐसा देश है जिसने दोहरे अंक में हर पदक जीता है।

4) ऑस्ट्रेलिया- भारतीय हॉकी टीम को 7-1 से हराने वाली ऑस्ट्रेलिया कुल 20 मेडल जीत चुकी है। इसमें 8 स्वर्ण 2 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं।
 
5) रुस ओलंपिक समिति- बिना नाम और निशान के ओलंपिक में हिस्सा ले रही रूस ओलंपिक समिती पांचवे स्थान पर काबिज है। इस समिति के खिलाड़ी 7 स्वर्ण, 11 रजत पदक जीत चुके हैं वहीं 8 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। कुल 26 पदक समिति के पास हैं।
 
6) ब्रिटेन- ब्रिटेन का ओलंपिक का सफर भी औसत रहा है। अब तक ब्रिटिश खिलाड़ी 5 स्वर्ण 7 रजत और 6 कांस्य पदक अपने नाम कर चुके हैं। कुल 18 पदक अब तक ब्रिटेन ने जीते हैं।
 
7) दक्षिण कोरिया- जापान का पड़ोसी और प्रतिद्वंदी देश दक्षिण कोरिया भी शीर्ष 10 देशों की लिस्ट में शामिल है। कोरियाई खिलाड़ी कुल 12 मेडल अपने नाम कर चुके हैं जिसमें 4 स्वर्ण 3 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं।
 
8) फ्रांस- आठवें स्थान पर फ्रांस है, 3 स्वर्ण 4 रजत तथा 3 कांस्य के साथ कुल 10 मेडल फ्रांस जीत चुका है।
 
9) जर्मनी- नवें  स्थान पर खड़ा जर्मनी कुल 13 मेडल जीत पाया है। इसमें 3 स्वर्ण 3 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं। 

10) इटली- यूरोपिय देश इटली भी शीर्ष 10 में अपना नाम लाने में कामयाब हुआ है। इटली 2 स्वर्ण 7 रजत और 10 कांस्य पदक जीतने में सफल रहा है।
 
इसके अलावा भारत सिर्फ 1 पदक ही जीत पाया है। भारत के साथ कोलंबिया, बुल्गेरिया, जॉर्डन और पोलैंड ने भी एक ही पदक जीता है। (वेबदुनिया डेस्क) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हसरंगा की करिश्माई गेंदबाजी के सामने नहीं टिक सका भारत, जीत के लिए श्रीलंका के सामने 82 रनों का आसान लक्ष्य