Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Tokyo 2020 Olympic : नीरज चोपड़ा ने मिल्खा सिंह को समर्पित किया स्वर्ण पदक

हमें फॉलो करें Tokyo 2020 Olympic : नीरज चोपड़ा ने मिल्खा सिंह को समर्पित किया स्वर्ण पदक
, शनिवार, 7 अगस्त 2021 (19:20 IST)
टोक्यो। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने शनिवार को अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की थ्रो के साथ टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर नया स्वर्णिम इतिहास रच दिया। गोल्ड जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा कि ये मेरे और देश के लिए गर्व का पल है। उन्होंने अपना गोल्ड मिल्खा सिंह को समर्पित किया।
नीरज ने ओलंपिक में भारत का पहला एथलेटिक्स पदक जीता और वह भी स्वर्ण पदक के रूप में। भारत ने इसके साथ ही ओलंपिक में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का कीर्तिमान बना डाला और लंदन में छह पदक जीतने के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया। भारत का इन खेलों में यह सातवां पदक था। भारत ने इससे पहले दो रजत और चार कांस्य पदक जीते थे।
webdunia

भारोत्तोलक मीराबाई चानू और पहलवान रवि कुमार दहिया ने रजत पदक जीते, जबकि महिला मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहैन, बैडमिंटन स्टार पीपी सिंधू, भारतीय पुरुष हॉकी टीम और पहलवान बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक जीते। बजरंग ने कुछ घंटे पहले ही कांस्य पदक जीता था, लेकिन उनके पदक में नीरज ने स्वर्णिम खुशी का रंग भर दिया।
webdunia

युवा एथलीट नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की थ्रो फेंकी, जो अंत में उन्हें स्वर्ण पदक दिलाने वाली साबित हुई। चेक गणराज्य के दो एथलीटों जाकूब वादलेच (86.67) को रजत और विट्ज़सलाव वेस्ली (85.44) को कांस्य पदक मिला। टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार के रूप में उतरे जोहानस वेटर फाइनल राउंड में भी नहीं पहुंच सके और नौवें स्थान पर रहकर बाहर हो गए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नीरज चोपड़ा की सुनहरी जीत पर हरियाणा के गृहमंत्री ने किया भांगड़ा