Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय हॉकी को मिल रही बधाइयां, पीएम मोदी ने कहा -'यह दिन ऐतिहासिक, हर भारतीय रखेगा याद'

हमें फॉलो करें भारतीय हॉकी को मिल रही बधाइयां, पीएम मोदी ने कहा -'यह दिन ऐतिहासिक, हर भारतीय रखेगा याद'
, गुरुवार, 5 अगस्त 2021 (09:59 IST)
नई दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 41 साल बाद तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह दिन हर भारतीय की स्मृतियों में हमेशा रहेगा।
 
भारत ने कांस्य पदक के प्ले आफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर पदक अपने नाम किया।
 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया ,‘‘ 41 साल बाद ओलंपिक में पदक जीतने वाली हमारी पुरूष हॉकी टीम को बधाई । इस टीम ने बेहतरीन कौशल और दृढ निश्चय का प्रदर्शन किया । इस जीत से देश में हॉकी के एक नये युग का उदय होगा और युवाओं को हॉकी खेलने तथा उसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा मिलेगी।’’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीयों को यह दिन हमेशा याद रहेगा।"प्रफुल्लित भारत! प्रेरित भारत! गर्वित भारत!
टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है। हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं। "
 
उन्होंने ट्वीट किया ,‘‘ ऐतिहासिक। यह दिन हर भारतीय की स्मृतियों में हमेशा रहेगा । कांस्य पदक जीतने के लिये हमारी पुरूष हॉकी टीम को बधाई। इससे उन्होंने पूरे देश को, खासकर युवाओं को रोमांचित किया है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।’’
खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा ,‘‘ भारत के लिये करोड़ों चीयर्स । आखिर भारतीय हॉकी टीम ने कर दिया । हमारी पुरूष हॉकी टीम ने ओलंपिक की इतिहास पुस्तिका में अपना नाम अंकित करा लिया । एक बार फिर से । हमें आप पर गर्व है।’’
 
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा ,‘‘ बधाई टीम इंडिया। यह पल हर भारतीय के लिये गर्व और हर्ष का है। हमारी पुरूष हॉकी टीम ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।’’
 
यह बहुत बड़ा क्षण है : राहुल गांधी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर कहा
 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम की बृहस्पतिवार को प्रशंसा की और कहा कि पूरे देश को उनकी उपलब्धि पर गर्व है।
 
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बृहस्पतिवार को तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के प्ले ऑफ मैच में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतते हुए इतिहास के पन्नों में फिर से अपना नाम अंकित करा लिया।
 
गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह बहुत बड़ा क्षण है-पूरे देश को आपकी उपलब्धि पर गर्व है। आप इस जीत के काबिल हैं।’’(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Tokyo Olympics : स्टार भारतीय पहलवान विनेश फोगाट क्वार्टर फाइनल में हारीं