Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऑस्ट्रेलिया के 7 पेनल्टी कॉर्नर रोके, सोशल मीडिया पर फैंस ने सविता पुनिया को बताया वॉल तो किसी ने कहा मां दुर्गा

हमें फॉलो करें ऑस्ट्रेलिया के 7 पेनल्टी कॉर्नर रोके, सोशल मीडिया पर फैंस ने सविता पुनिया को बताया वॉल तो किसी ने कहा मां दुर्गा
, सोमवार, 2 अगस्त 2021 (15:01 IST)
भारतीय महिला हॉकी के लिए हर दिन नित नए सितारे चमक रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका से हुए मुकाबले में वंदना कटारिया ने सुर्खियां बटोरी थी तो आज गोलकीपर सविता पुनिया ने बता दिया कि वह है महिला हॉकी की दीवार। 
 
अक्सर हॉकी और फुटबॉल जैसे खेल में फॉर्वर्ड खेल रहे खिलाड़ियों का ही बोल बाला रहता है। कल ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ खेले गए मैच में भारत के श्रीजेश ने शानदार डिफेंस दिखाया लेकिन आज सविता पुनिया ने एक नहीं 2 नहीं ऑस्ट्रेलिया के पूरे 7 पेनल्टी कॉर्नर विफल कर दिए। 
 
खासकर गोलकीपर सविता पुनिया के लिए मैच के अंतिम क्षण बहुत मुश्किल रहे जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिलसिलेवार हमले को रोका। पहले तो उन्होंने बाएं घुटने से गेंद को रोका इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला क्योंकि भारतीय खिलाड़ी ने खतरनाक तरीके से टैकल किया था। 
 
इसके बाद तो सविता पुनिया ने और जबरदस्त प्रदर्शन किया ऑस्ट्रेलिया ने इस बार रणनीति बदली और सीधे गेंद को ना फेंक कर दाएं तरफ की खिलाड़ी को गेंद दी। यहां पर जब खिलाड़ी ने गोल दागना चाहा, सविता ने गेंद अपने पंजे से कलात्मक तरीके से दबाए रखी। इसके बाद गेंद भारत को मिल गई। 
 
सविता पुनिया ने 7 पेनल्टी कॉर्नर में से संभवत 5 अपने गोल अपने दम पर रोके हैं। इस कारण उनकी सोशल मीडिया पर भूरी भूरी प्रशंसा भी हो रही है। 
इसके अलावा दो मैदानी गोल भी सविता पुनिया ने रोके, ऐसे में देखा जाए तो उनके डी में रहते हुए कुल 9 प्रयोसों में से एक भी बार गेंद गोल पोस्ट में नहीं जा पायी। टोक्यो ओलंपिक के सेमी फाइनल मेँ अब भारतीय महिला हॉकी टीम  का सामना अर्जेंटीना से होगा। इस मैच में भी सविता पुनिया से काफी उम्मीदें रहेंगी क्योंकि अर्जेंटीना की टीम आक्रमक खेले के लिए जानी जाती है। (वेबदुनिया डेस्क)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'अमृत महोत्सव' में बोले मोदी, रिकॉर्ड टीकाकरण व खिलाड़ियों की सफलताएं जैसी घटनाएं भारतीयों का दिल जीत रहीं