Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Tokyo Olympics: शोएनमेकर ने ओलंपिक की तैराकी स्पर्धा में पहला विश्व रिकॉर्ड बनाया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Tokyo Olympics: शोएनमेकर ने ओलंपिक की तैराकी स्पर्धा में पहला विश्व रिकॉर्ड बनाया
, शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (10:27 IST)
टोक्यो: दक्षिण अफ्रीका की ततयाना शोएनमेकर ने टोक्यो ओलंपिक की तैराकी स्पर्धा के व्यक्तिगत वर्ग में पहला विश्व रिकॉर्ड बनाया।

उसने महिलाओं की 200 मीटर ब्रीस्टस्ट्रोक में दो मिनट 18.95 सेकंड का समय निकालकर दो मिनट 19.11 सेकंड का डेनमार्क की रिक्के मोलेर पीडरसन का रिकॉर्ड तोड़ा जो उसने बार्सीलोना में 2013 विश्व चैम्पियनशिप में बनाया था।

अमेरिका ने बाकी दो पदक जीते। लिली किंग को रजत और एनी लेजर को कांस्य पदक मिला।

इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में तैराकी में महिला रिले में दो विश्व रिकॉर्ड बने थे। (एपी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Tokyo Olympics में भारत का दूसरा मेडल पक्का, जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंची लवलीना