Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय-अमेरिकी दंपति पर मानव तस्करी का आरोप

हमें फॉलो करें भारतीय-अमेरिकी दंपति पर मानव तस्करी का आरोप
वॉशिंगटन। अमेरिका में एक भारतीय-अमेरिकी दंपति पर मानव तस्करी के आरोप लगाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि उन पर विदेशी नागरिकों, विशेषकर भारतीय नागरिकों से बंधुआ मजदूरी करवाने का आरोप है।
 
अमेरिकी की फेडरल ज्यूरी ने 43 वर्षीय सतीश करतान और उसकी 38 वर्षीय पत्नी शर्मिष्ठा बराई पर बंधुआ मजदूरी करवाने की साजिश रचने और बंधुआ मजदूरी करवाने के आरोप लगाए हैं। न्याय विभाग ने गुरुवार को बताया कि करतान पर धोखाधड़ी करके विदेशी मजदूरों से संपर्क करने और बराई पर बंधुआ मजदूरी का लाभ लेने के आरोप लगाए गए हैं। दोषी पाए जाने पर दोनों आरोपियों को अधिकतम 20-20 साल कारावास की सजा सुनाई जा सकती है और उन पर 2,50,000 डॉलर जुर्माना लगाया जा सकता है।
 
कैलीफोर्निया के रहने वाले दंपति को एक आपराधिक शिकायत के आधार पर 21 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें विशेष शर्तों के साथ जमानत पर रिहा कर दिया गया था जिसके अनुसार उन्हें घरेलू काम अथवा बच्चे की देखभाल के लिए रिश्तेदार के अलावा किसी अन्य को रखने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। मामले की आगे की सुनवाई 21 नवंबर को होगी।
 
अदालत के दस्तावेजों के अनुसार 21 फरवरी 2014 से 3 अक्टूबर 2016 के बीच करतान और बराई ने अमेरिका में अलग-अलग स्थानों पर अपने मकानों में घरेलू काम करने के लिए विदेशों से कामगार काम पर रखे थे। संघीय अभियोजकों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कामगारों की तलाश के लिए इंटरनेट एवं भारत के समाचार पत्र में विज्ञापन दिए थे जिसमें उन्होंने कर्मी के काम एवं वेतन के बारे में गलत जानकारी दी।
 
इसमें कहा गया कि कर्मियों के आरोपियों के पास पहुंचने के बाद करतान और बराई ने उन्हें 1 दिन में 18 घंटे तक काम करने के लिए बाध्य किया और उन्हें आराम के लिए बहुत कम समय और बहुत-थोड़ा खाना दिया जाता था। इसके अलावा आरोपी उन्हें काम के बदले कोई भुगतान नहीं करते थे और उन्हें पीटते भी थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संसद में शुक्रवार का दिन...