Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Rahul Gandhi को मिला 12 तुगलक लेन वाला बंगला, बोले- पूरा हिन्दुस्तान मेरा घर

हमें फॉलो करें Rahul Gandhi  को मिला 12 तुगलक लेन वाला बंगला, बोले- पूरा हिन्दुस्तान मेरा घर
Rahul Gandhi gets back 12, Tughlaq Lane bungalow :  राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की मोदी उपनाम को लेकर टिप्पणी करने के कारण सूरत की एक अदालत में 2 वर्ष के कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई थी। इसके बाद उन्हें बंगला छोड़ना पड़ा था। अब उन्हें बंगला वापस आवंटित कर दिया गया है।
 
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद राहुल गांधी की सोमवार को लोकसभा की सदस्यता बहाल कर दी गई। सदस्यता बहाल होने के बाद 12 तुगलक लेन वाला बंगला राहुल गांधी को वापस मिल गया है। राहुल गांधी ने 14 अप्रैल को अपने कार्यालय और कुछ निजी सामान को बंगले से अपनी मां सोनिया गांधी के आधिकारिक आवास में शिफ्ट हो गए थे।
 
राहुल गांधी पहली बार 2004 में उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद चुने गए और तीन बार इस सीट से सांसद रहे। उन्होंने 2019 में केरल के वायनाड संसदीय सीट से चुनाव जीता। राहुल को पहली बार साल 2004 में लोकसभा चुनाव में अमेठी निर्वाचन क्षेत्र जीतने के बाद बंगला आवंटित किया गया था। राहुल गांधी को 12 तुगलक लेन स्थित बंगला फिर आवंटित किया गया। 
 
क्या बोले राहुल : इस बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि मेरा घर पूरा हिन्दुस्तान है।’’ सुप्रीम कोर्ट ने ‘मोदी उपनाम’ संबंधी मानहानि के मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर शुक्रवार को रोक लगा दी थी। इसके बाद सोमवार को लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के माध्यम से उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल हुई।
 
क्या है आरोप : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मार्च में गुजरात की एक अदालत द्वारा मानहानि के इस मामले में दोषी करार दिये जाने और लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद 22 अप्रैल को लुटियंस दिल्ली में 12 तुगलक लेन स्थित अपना सरकारी आवास खाली कर दिया था। एजेंसियां  Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Uttarakhand: रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ रूट पर तिमंजिला होटल भारी बारिश में जमींदोज