Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्यप्रदेश में बढ़ें 20 प्रतिशत विदेशी पर्यटक

Advertiesment
हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश
FILE

मध्यप्रदेश मे विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्वि हो रही है। पिछले वर्ष विदेशी पर्यटकों की संख्या में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साथ ही पर्यटन व्यापार में 30 प्रतिशत की वृद्धि आंकी गई है।

वर्ष 2012 में प्रदेश में आने वाले देशी पर्यटकों की संख्या 5 करोड़ 30 लाख थी, जबकि वर्ष 2011 में यह संख्या 4 करोड़ के करीब थी। इसी प्रकार विदेशी पर्यटकों की संख्या वर्ष 2011 के 2 लाख 69 हजार 559 की तुलना में बीते वर्ष 2 लाख 75 हजार 730 रही।

पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा है कि देश-विदेश के पर्यटक प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं। प्रदेश में पर्यटन को उद्योग का दर्जा देकर इस क्षेत्र में मौजूद रोजगार की अपार संभावनाओं को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है।

उन्होंने बताया कि पर्यटक आवागमन को सहज और सुविधायुक्त बनाए जाने के लिए जहां विभिन्न क्षमताओं के लग्जरी पर्यटक वाहन संचालित किए जा रहे है, वहीं एयर कनेक्टिविटी को बढा़वा देते हुए निजी क्षेत्र के माध्यम से प्रदेश के प्रमुख नगरों ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, भोपाल, खजुराहो और रीवा के लिए हवाई सेवाएं प्रारंभ करवाई गई है। इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर अधोसंरचनात्मक सुविधाओं के सुधार और उन्नयन पर भी ध्यान दिया जा रहा है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi