Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्यप्रदेश में मनाएँ नए साल का जश्न

Advertiesment
हमें फॉलो करें पर्यटन
ND
ND
नए साल का जश्न मनाने के सभी के अपने-अपने तरीके होते हैं। कोई अपने परिवार के साथ तो कोई दोस्तों के साथ इन खुशियों को मनाता है। इन्हीं में कुछ प्रकृतिप्रेमी ऐसे भी हैं, जो कुछ विशेष मौकों पर प्रकृति की गोद में चले जाना पसंद करते हैं। और ऐसा हो भी क्यों न, प्रकृति के नजदीक जाकर खुशियों के पलों को सँजोने से बेहतर अनुभव और कुछ हो ही नहीं सकता।

इसी मुद्दे पर हमने बात की मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों से और जानने का प्रयास किया कि नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटन निगम नागरिकों को क्या सुविधाएँ मुहैया करवा रहा है। और इच्छुक व्यक्ति किस तरह नए साल की खुशियों को प्रदेश के रमणीय स्थलों पर जाकर बाँट सकते हैं।

कुछ स्थल तो सदाबहार हैं... :
मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम के रीजनल मैनेजर विवेक माथुर ने बताया कि इस बार भी नए साल का जश्न मनाने के लिए बाहर घूमने जाने वालों की संख्या में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आई है। पचम़ढ़ी, कान्हा अभयारण्य आदि स्थान तो सदाबहार स्थानों की श्रेणी में आते हैं। यहाँ जाने वालों की संख्या लगभग हर समय समान ही रहती है। पर्यटक इसके अलावा भी अन्य स्थानों पर जाने में रुचि दिखा रहे हैं।

शत-प्रतिशत बुकिंग :
उन्होंने बताया कि हमने 24 दिसंबर के बाद ही पर्यटन में लगने वाले शुल्क में कुछ ब़ढ़ोतरी कर दी थी। बावजूद इसके वर्तमान में स्थिति तो यह है कि आगामी 2 से 3 जनवरी तक मप्र में पर्यटन की लगभग सारी जगहें बुक हो चुकी हैं। हालाँकि अभी भी इच्छुक पर्यटक पूछताछ के लिए ऑफिस तक पहुँच रहे हैं, किंतु 3 जनवरी तक तो बुकिंग शत-प्रतिशत हो चुकी है।

सभी पर्यटन स्थलों की माँग :
पर्यटन की दृष्टि से मध्यप्रदेश में मांडू, महेश्वर, ओंकारेश्वर और उज्जैन के साथ ही पचम़ढ़ी, कान्हा, बाँधवग़ढ़, पेंच, जबलपुर का भे़ड़ाघाट, भोपाल का साँची, शिवपुरी, ओरछा आदि शामिल हैं। श्री माथुर के अनुसार फिलहाल अधिकतर लोग मांडू, महेश्वर, ओंकारेश्वर और उज्जैन जाने में रुचि ले रहे हैं। इसके अलावा अन्य स्थानों पर घूमने जाने वालों की भी किसी प्रकार की कमी नहीं है। इन स्थान विशेष पर निजी होटल्स भी लगभग सारे बुक हो चुके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi