Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वर्धमान फैंटेसी पार्क में मजा ही मजा

Advertiesment
हमें फॉलो करें वर्धमान फैंटेसी पार्क
- मुंबई से चंद्रकांत शिंदे

webdunia
ND
SUNDAY MAGAZINE
देश के विभिन्न महानगरों या बड़े शहरों में जो थीम पार्क हैं वहाँ मजे लूटने के लिए जेब भी खूब ढीली करनी पड़ती है। जाहिर है आम परिवार के बच्चों या बड़ों के लिए वहाँ जाना थोड़ा मुश्किल है। हैदराबाद के थीम पार्क स्नो वर्ल्ड को ही ले लें तो वहाँ बर्फ का मजा लूटने के लिए आपको घंटे के 250 से 300 रुपए देने होते हैं और गर्म कपड़ों के लिए पैसे अलग से। मुंबई के एस्सेल वर्ल्ड और वॉटर किंगडम में छुट्टियों का मजा उठाना हो तो काफी पैसे खर्च करने होते हैं।

लेकिन अब मुंबईवासियों के लिए एक खुशखबरी है। मीरा-भाईंदर में बन रहा एक एम्यूजमेंट पार्क आम आदमी की खुशी और पहुँच को ध्यान में रख कर बनाया जा रहा है। इसका प्रवेश शुल्क सिर्फ पाँच रुपए है। साथ ही, यहाँ लगाई जाने वाली हर राइड की फीस भी 20 रुपए से भी कम है।

वर्धमान फैंटेसी नाम से बनाए जाने वाले इस थीम पार्क का काम इस समय चल रहा है और 14 नवंबर को बाल दिवस के उपलक्ष्य में इसकी शुरुआत होने वाली है। एंटरटेनमेंट और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में कदम रखने वाली मुंबई की जानी-पहचानी रियल एस्टेट कंपनी वर्धमान समूह इस थीम पार्क का निर्माण कर रहा है।

इस थीम पार्क की एक और खासियत होगी - 'दुनिया के आश्चर्य' जोन। यहाँ दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृतियाँ बनाई गई है। इन अजूबों के बारे में हिंदी, मराठी, अंग्रेजी और गुजराती में जानकारियाँ भी लिखी होंगी।
webdunia
कंपनी प्रबंध निदेशक राजेश वर्धन कहते हैं, 'जिस तरह टाटा ने आम आदमी के लिए नैनो का निर्माण किया है उसी तरह हम थीम पार्क बना रहे हैं। हमने चाहा है कि पैसों के अभाव में लोग थीम पार्क का आनंद लेने से वंचित न रहें इसलिए हमने फैंटेसी थीम पार्क की योजना बनाई। समाज के लिए यह हमारा योगदान है।'

मीरा-भाईंदर के रिहायशी इलाके में 11 एकड़ भूमि पर बन रहे इस पार्क का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। पार्क में विशिष्ट थीम वाले 7 जोन होंगे। पहला जोन है टेक्सास काउबॉय जो पार्क के प्रवेश द्वार की थीम है। पार्क में आने वालों का स्वागत काउबॉय के परिधान में सजे व्यक्ति द्वारा किया जाएगा।

दूसरे जोन ग्रीक विलेज में म्यूजिकल फाउंटेन और यूनानी मिथकों से जुड़ी मूर्तियाँ रखी गई हैं। तीसरा जोन है रोमन कोलोजियम जिसमें एक भव्य एंफीथिएटर बनाया गया है जिसमें 800 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कम्प्यूटर से बनी वर्धमान फैंटेसी की थीम पार्क की तस्वीर लगाई गई है।

webdunia
ND
SUNDAY MAGAZINE
यहाँ लाइव शो, ड्रामा, टैलेंट हंट आदि का आयोजन किया जाएगा। पार्क में विवा लॉस वेगास नाम से राइड्स बनाई गई है, जिसमें विभिन्न थ्रिल राइड, डैशिंग कार और गोमिंग मशीन होंगी। बोटिंग जोन को लेक वेनीशिया नाम दिया गया है। उम्मीद है कि यहाँ के बंपर बोटर युवाओं को आकर्षित करेंगे। डैशिंग कार की तरह इस बंपर बोट से आप दूसरी बोट में टक्कर मार सकते हैं।

भूख लगे तो खाने के लिए स्पैनिश फुड कोर्ट है। इसमें 11 किचन होंगे, जिसमें दुनियाभर के शाकाहारी व्यंजन मिलेंगे। एक समय पर यहाँ 1000 लोग बैठकर भोजन का आनन्द ले सकेंगे।

इस थीम पार्क की एक और खासियत होगी - 'दुनिया के आश्चर्य' जोन। यहाँ दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृतियाँ बनाई गई है। इन अजूबों के बारे में हिंदी, मराठी, अंग्रेजी और गुजराती में जानकारियाँ भी लिखी होंगी।

पूरा पार्क घूमने में एक परिवार को अमूमन ढाई घंटे लगेंगे। राइड करते हुए यह समय और ज्यादा हो जाएगा। प्रतिदिन यहाँ 50 से 60 हजार लोग आराम से घूम सकते हैं। यहाँ पर योगा क्लासेस और जॉगिंग पार्क की शुरूआत भी हो रही है ‍जिसका मासिक या सालाना पास दिया जाएगा। पार्क के निर्माण पर अब तक 15 करोड़ रुपए खर्च हो चुके है।

जहाँ तक सुरक्षा का खयाल है तो पूरा पार्क सीसीटीवी कैमरे की जद में होगा। हर गतिविधि पर नजर होगी। राजेश बताते है कि पार्क में सुरक्षा रक्षक तो होंगे ही, साथ ही बाउसंर्स भी होंगे जो उन लोगों को पार्क के बाहर का रास्ता दिखाएँगे जो लोगों को परेशान करेंगे। वर्धमान फैंटेसी के व्यापार विकास प्रबंधक रितेश बाफना ने बताया कि इस पार्क में वे अन्य मनोरंजन भी उपलब्ध करवाने वाले हैं।

वे देश के उन युवाओं को यहाँ मौका देंगे, जिनमें कुछ न कुछ कला है। मसलन, कोई अच्छा नाटक करता है, कोई सोलो एक्ट करता है, कोई अच्छा डांस करता है तो हम उन्हें देखेंगे और चयन होने के बाद एंफीथिएटर में टिकट लगाकर उनका शो रखेंगे जिससे उस कलाकार को एक प्लेटफॉर्म मिलेगा और पैसे भी मिलेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi