Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ब्रज से कुरुक्षेत्र तक बनेगा ब्रज सर्किट : पर्यटन मंत्री

Advertiesment
पर्यटन समाचार
मथुरा। केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ब्रज से कुरुक्षेत्र तक कृष्णा सर्किट विकसित करने जा रही है जिसके लिए 128 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस मद में  प्रथम किस्त के रूप में 11 करोड़ रुपए जारी भी कर दिए गए हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मथुरा पहुंचे शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि  ब्रज का आंगन और ऐतिहासिक युद्घस्थल कुरुक्षेत्र अब एक सूत्र में बंधने जा रहे हैं। श्रद्घालु एक चक्कर में  ईश्वर के नटखट कन्हैया अवतार से योगेश्वर कृष्ण होने तक की सारी लीलाएं देख सकेंगे।
 
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग का भी विकास होगा। इसमें  शौचालय आदि जनसुविधाओं का निर्माण भी शामिल है।
 
शर्मा ने कृष्णा सर्किट परियोजना के अंतर्गत जल्द ही मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू  करने का भी भरोसा दिलाया।
 
उन्होंने कहा कि जेवर में हवाई अड्डा विकसित करने की योजना पर भी जल्द ही काम शुरू होने की  संभावना है। इससे भी ब्रज क्षेत्र का विकास होगा। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi





Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi