Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Coronavirus : विश्‍व पर्यटन दिवस पर जानिए कैसे करें सुरक्षित यात्रा

हमें फॉलो करें Coronavirus : विश्‍व पर्यटन दिवस पर जानिए कैसे करें सुरक्षित यात्रा
विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को मनाया जाता है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो यह दिन आपके लिए बहुत खास है। इस खास दिन पर पूरी दुनिया के विभिन्न देश अपने-अपने पर्यटन को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखते हैं। वहीं विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर कोरोना काल में यदि आप कहीं यात्रा करने का मन बना रहे है, तो आपको सावधानी रखनी बेहद जरूरी हैं, क्योंकि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। कोरोना से बचने का सिर्फ एक मात्र उपाय है। और वो है, सावधानी। 
 
तो आइए जानते है कुछ खास टिप्स जब आप यात्रा करने के लिए जाएं तो किन बातों का आपको ख्याल रखना चाहिए-
 
*भले ही अभी लॉकडाउन हटा लिया गया है,  लेकिन कोरोनावायरस का खतरा अभी भी बरकरार है, इसलिए अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए बेवजह यात्रा करने से बचें। बहुत जरूरी हो तभी जाएं।
 
*यदि यात्रा के लिए निकल रहे हैं, तो अपनी सेहत की जांच भी एक बार जरूर करवाएं। सर्दी, जुकाम, गले में खराश, बुखार महसूस होने पर यात्रा न करें। 
 
*आप जहां  यात्रा के लिए जानें वाले है, वहां के बारे में पहले जानकारी एकत्रित कर लें। जैसे वहां सब सुरक्षित है की नहीं, वहां कोरोना की क्या स्थिति है? उसके बाद ही यात्रा का मन बनाएं।
 
*यात्रा के लिए पैकिंग करते वक्त अपनी सुरक्षा का सारा सामान अपने पास रखें। जैसे एक एक्स्ट्रा मास्क, एक्स्ट्रा सैनिटाइजर, ग्लव्स इन्हें अपने साथ में जरूर रखें।
 
*यात्रा करने जा रहे है, तो 'आरोग्य सेतु ऐप' जरूर ही इंस्टाल होना चाहिए। इससे आप आस-पास की कोरोना की सही जानकारी रख सकते है।
 
होटल में रुक रहे हैं तो इन बातों का ख्याल रखें:-
 
*ऐसी होटल को बुक करें, जो हाइजीन (साफ-सफाई) का ख्याल रखते हों।
 
*कैश का लेनदेन कम से कम करें।
 
*होटल में खाना खाने पर सलाद का सेवन न करें। अच्छा गर्म खाना ही खाएं।
 
*फास्ट फूड से दूर रहें।
 
*कोरोना काल में एसी रूम को लेने से बचें।
 
*रूम के दरवाजे व खिड़की को खोलकर रखें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के एक्टर अभिषेक बजाज का हुआ भयानक एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान