Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव में विदेशी पर्यटक रोमांचित

Advertiesment
हमें फॉलो करें अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव
बीकानेमें 20वें अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का आगाज 26 जनवरी से हो गया। यह आयोजन पहली बार लाडेरा के धोरों से हो रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विदेशी पर्यटक रोमांचित हो गए।

उत्सव के दूसरे दिन यहां से 45 किलोमीटर दूर रेगिस्तान के धोरों में स्थित लाडेरा गांव में ग्रामीणो की कुश्ती एवं कबड्डी़, महिलाओं की मटका फोड़ प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, धोरा दौड़ और ऊंट दौड़ प्रतियोगिता का पर्यटकों ने भरपूर लुत्फ उठाया, जबकि कार्यक्रम के अंत में जसनाथी संप्रदाय का प्रसिद्ध अग्नि नृत्य देखकर पर्यटक आहलादित हो गए। धधकते अंगारों पर नृत्य करते अंगारों से क्रीडा़ करते लोक कलाकारों को देखकर देशी-विदेशी पर्यटक हैरान हो गए।

अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव को अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए विदेशी महिलाओं को बीकानेर की गृहणियां बाजरे की रोटी बनाना और मेहंदी मांडना भी सिखाया। इस ऊंट मेले में होने वाली प्रतियोगिताओं में विदेशी पर्यटकों को शामिल किया गया है। यहां पर पर्यटकों को कैमल सफारी करवाई जाएगी।

उत्सव के अंतिम दिन सोमवार को बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होने वाले मुख्य समारोह में राजस्थान सहित कई राज्यों के लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। केवल विदेशी महिला पर्यटकों के लिए होने वाली 'मिस मारवण' प्रतियोगिता भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र होगी। कार्यक्रम के अंत में आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा।

(वेबदुनिया/वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi