sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आगमन पर वीजा योजना में 24 फीसदी की वृद्धि

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारत आगमन
नई दिल्ली। देश में आगमन पर वीजा योजना का लाभ अधिक से अधिक विदेशी पर्यटकों द्वारा उठाया जा रहा है और इसमें करीब 24 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

वर्ष 2012 की दिसंबर अवधि में 2181 विदेशियों के मुकाबले वर्ष 2013 दिसंबर तक 2700 विदेशियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया जो 23.80 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है।

इस श्रेणी में सर्वाधिक 744 जापानियों ने, उसके बाद न्यूजीलैंड से 619 और सिंगापुर के 416 पर्यटकों ने इस वीजा सुविधा को अपनाया जबकि लाओस से मात्र दो और म्यांमा से केवल पांच पर्यटकों ने यह सुविधा हासिल की। पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

अधिक से अधिक संख्या में विदेशी पर्यटकों को रिझाने के मकसद से सरकार ने फिनलैंड, जापान, लक्समबर्ग, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, कम्बोडिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, फिलिपीन, लाओस और म्यांमा समेत 11 देशों के पर्यटकों के लिए आगमन पर वीजा योजना शुरू की थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi