Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केरल गूगल सर्च में पहले पायदान पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें गूगल सर्च
FILE

प्राकृतिक सौंदर्य स्थलों के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय केरल ने गूगल सर्च में ताजमहल को पीछे छोड़ दिया है। इस साल केरल भारत में सबसे अधिक खोजा गया पर्यटन स्थल रहा।

केरल का लोकप्रिय हिल स्टेशन ‘मून्नार’ भी गूगल की जेइटजेइस्ट साइट पर खोजे गए ‘शीर्ष 10’ भारतीय पर्यटन स्थलों में शुमार रहा।

केरल पर्यटन विभाग की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, केरल पहले पायदान पर, जबकि ताजमहल दूसरे पायदान पर रहा। इसके बाद वाघा सीमा, वैष्णो देवी मंदिर और अमरनाथ मंदिर के बारे में सबसे अधिक जानकारी तलाशी गई।

गूगल के यात्रा वर्ग में मून्नार नौवें पायदान पर रहा, जबकि मुंबई का गेटवे आफ इंडिया दसवें पायदान पर रहा। केरल के पर्यटन मंत्री एपी अनिल कुमार ने केरल की इस उपलब्धि को राज्य के लिए ‘बहुत उत्साहजनक’ बताया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi