sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जापानी खानपान महोत्सव में बहुत कुछ शाकाहारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें जापानी खानपान महोत्सव
दिल्ली और मुंबई के रेस्तरांओं में अगले कुछ महीने तक एक खानपान महोत्सव के दौरान परोसे जाने वाले प्रमुख जापानी व्यंजनों में मछली और समुद्री खाद्य उत्पादों (सीफूड) के अलावा कुछ शाकाहारी पकवान भी होंगे।

हाल ही में शुरू हुआ यह उत्सव अगले साल फरवरी तक चलेगा, जो भारत में जापान के राजदूत ताकेशी यागी द्वारा कृषि और वन मंत्रालय, जापान के सहयोग से आयोजित किए जा रहे जापानी खानपान महोत्सव का हिस्सा है।

मिशन के उप प्रमुख यासुहिसा कुवामुरा ने कहा, ‘जापानी खाना स्वास्थ्य, स्वाद और विविधता को झलकाता है। भारतीय पाक कलाओं के विद्यार्थियों के साथ हमारे खानसामाओं ने शाकाहारी जापानी भोजन के साथ अन्य शाकाहारी चीजें बनाई हैं जिनमें भारत के शाकाहारी लोगों के स्वाद का ध्यान रखा गया है।’

इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) के 200 से अधिक छात्रों को दिल्ली स्थित जापानी दूतावास में आमंत्रित किया गया और उन्होंने जापान के जायकेबाजों द्वारा जापानी व्यंजनों पर आयोजित कक्षाओं में शिरकत की।

तोक्यो सुशी एकेडमी में प्रमुख प्रशिक्षक जुनिची असानो ने कहा, ‘जब हम दिल्ली में जापानी रेस्तरांओं में गए तो हम विविध शाकाहारी भोजनों को देखकर अभिभूत हो गए। हमने अनेक शाकाहारी जापानी व्यंजनों के बारे में काफी कुछ सीखा जो बहुत जायकेदार हैं। जापान लौटकर मैं अपने मेन्यू में कुछ नई चीजें जोड़ने जा रहा हूं।’ (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi