Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नववर्ष पर 45 हजार से अधिक सैलानियों ने किया ताज का दीदार

Advertiesment
हमें फॉलो करें ताजमहल

वार्ता

नववर्ष के पहले दिन विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल का 45 हजार से अधिक सैलानियों ने दीदार किया। 
 
वर्ष का पहला दिन और खिली धूप में ताज के सौंदर्य को निहारने के लिए पर्यटकों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गईं। सैलानियों को ताज के अद्वितीय सौंदर्य को निहारने के लिए दो घंटे से अधिक का इंतजार करना पड़ रहा था। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वर्ष के पहले दिन 33 हजार से अधिक टिकटों की बिक्री हुई जबकि 15 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क होने से 45 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताज के दीदार किए। 
 
सूत्रों ने बताया कि ताज के दीदार करने वाले सैलानियों में 30 हजार से अधिक भारतीय, तीन हजार विदेशी तथा 300 के लगभग सार्क देशों के थे। 
 
सर्दी के मौसम की वजह से यहां दोपहर में ज्यादा भीड़ उमड़नी शुरू हुई और धीरे-धीरे ताज के अद्वितीय सौंदर्य को निहारने के लिए सैलानियों का सैलाब उमड़ पडा। 
 
उन्होंने बताया कि पर्यटकों को ताज में प्रवेश के साथ ही मुख्य गुम्बद के दीदार के लिए भी लम्बी लाइन लगानी पडी़। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi