Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोनेको को भारतीय पर्यटकों से उम्मीद

Advertiesment
हमें फॉलो करें मोनेको
FILE

दुनिया के दूसरे सबसे छोटे देश मोनेको की निगाह भारत के उन पर्यटकों पर है जो विदेशों में पर्यटन पर अच्छी खासी राशि खर्च करते हैं। मोनेको गवर्नमेंट टूरिस्ट एंड कन्वेंशन में निदेशक (संचार) गोरडन ने यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोनेको के पर्यटन के लिए भारत महत्वपूर्ण व प्रमुख बाजार है और उसे यहां से काफी उम्मीद हैं।

उन्होंने बताया कि 2010 में लगभग 1200 भारतीय पर्यटक मोनेको गए थे, जबकि 2011 में यह संख्या बढ़कर 1500 हो गई। गोरडन ने मोनेको जाने वाले पर्यटकों की संख्या में 25 प्रतिशत की इस वृद्धि को महत्वपूर्ण माना और उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में यह संख्या और बढे़गी।

मोनेको भूमध्य सागर में फ्रांस के तट पर स्थित देश है जो स्पा, गैस्ट्रोनामी, नाईट लाईफ, एफ1, जैज फेस्टिवल, अरबों डालर के याच क्रूज तथा केसिनो के लिए जाना जाता है। यहां हर साल 40 लाख से अधिक पर्यटक आते हैं। मोनेको के पर्यटन विभाग ने भारत में दिल्ली व मुंबई में कार्यालय स्थापित कर रखे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi