Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लंदन का 'काला संग्रहालय' आम लोगों के लिए खुलेगा

Advertiesment
हमें फॉलो करें ब्रितानी पुलिस
FILE

ब्रितानी पुलिस का 'काला संग्रहालय' जिसके अंदर की दुनिया अब तक सिर्फ पुलिस के लिए खुली थी। अब आम लोगों के लिए भी खुलेगी।

विक्टोरिया में न्यू स्काटलैड यार्ड के कमरा नंबर 101 में बने एल आकार के इस संग्रहालय में कई कुख्यात अपराधियों से जुड़ी चीजे रखी गई है। वर्ष 1874 में बना यह संग्रहालय नए रंगरूटों को प्रशिक्षण देने के काम आता था। आम लोग सिर्फ इसकी दीवार को बाहर से देख ही संतोष कर लेते थे। लेकिन अब उन्हें भी इन चीजों को अपनी आंखो से देखने का मौका मिलेगा।

ग्रेटर लंदन अथारिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक संग्रहालय को आम लोगों के लिए खोल देने से पुलिस विभाग को अच्छी-खासी आमदनी होगी। रिपोर्ट मे कहा गया है कि यदि टिकट की कीमत 15 पौंड भी रखी जाती है तो साल भर मे 45 लाख पौंड की कमाई होगी, जो 100 पुलिसकर्मियों के वेतन के लिए काफी होगा।

इस संग्रहालय में कुख्यात सीरियल किलर डेनिस निल्सन का वह बर्तन भी है, जिसमे वह मारे गए लोगों का मांस उबालता था। साथ ही जान हाइज ने जिन लोगों की लाशों को जलाया था उनकी पत्थरी भी इसमें रखी गई है।

इसके अलावा कुख्यात हत्यारे जैक रिपर द्वारा 27 सितंबर 1888 को लंदन की केद्रीय समाचार एजेसी को लिखा गया वह पत्र भी जिसमें उसने लिखा था कि पुलिस उसे पकड़ने का दावा कर रही है लेकिन वह उसे नहीं पकड़ पाएगी। उस समय रिपर का आतंक अपने चरम पर था।

संग्रहालय में तरह-तरह के छद्म हथियार भी है, जिनका अपराधी समय-समय पर इस्तेमाल करते रहे है। जैसे छड़ी या छाता जिसमें बंदूक छिपी होती थी। 'काप किलर' नाम की एक तलवार और मूठ में छिपा एक चाकू जो एक अपराधी ने उसे पकड़ने गए पुलिसकर्मी पर ताना था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi