Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 17 April 2025
webdunia

Budget 2019 : पहली बार बजट पेश करेंगे पीयूष गोयल, जानिए उनसे जुड़ीं 5 खास बातें...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Piyush Goyal
, शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019 (07:00 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पहली बार संसद में बजट पेश करेंगे। हालांकि यह पूर्ण बजट नहीं होकर अंतरिम बजट होगा। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की बीमारी के चलते उन्हें बजट पेश करने का मौका मिला है। आइए, जानते हैं पीयूष गोयल से जुड़ीं 5 खास बातें...
 
1. संगठन में संभाली है महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां : पीयूष गोयल ने अपने 34 वर्षीय कार्यकाल में भाजपा संगठन में विभिन्न पदों पर काम किया है। वे पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा पीयूष गोयल 2014 के चुनाव में पार्टी के लिए कैंपेन का नेतृत्व भी किया था। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सोशल मीडिया पर पार्टी के प्रसार कैंपेन में प्रमुख भूमिका निभाई थी। 
 
2. मोदी सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालय : मोदी सरकार में ऊर्जा और रेल जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय भी पीयूष गोयल के पास हैं। वे राज्यसभा के सदस्य हैं। 
 
3. अटलजी भी करते थे पीयूष गोयल पर भरोसा : पीयूष गोयल पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी के भरोसमंद रहे हैं। स्व. अटलजी की भारत की नदियों को जोड़ने की महत्वपूर्ण योजना के लिए गठित की गई टास्क फोर्स में पीयूष गोयल भी शामिल थे। 
 
4. बेहतरीन अकादमिक रिकॉर्ड : पीयूष गोयल सीए रहे हैं। उन्होंने सीए में अखिल भारतीय स्तर पर दूसरी रैंक हासिल की है। इसके अलावा पीयूष गोयल ने मुंबई यूनिवर्सिटी में लॉ से दूसरी रैंक हासिल की थी। वे प्रसिद्ध निवेश बैंकर थे और कई शीर्ष कॉर्पोरेट्‍स में प्रबंधन रणनीतिक सलाहकार भी रहे हैं।
 
5. राजनीतिक पृष्ठभूमि : पीयूष गोयल के पिता वेदप्रकाश गोयल अटलजी के कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वेदप्रकाश गोयल ने 2 दशकों तक भाजपा में कोषाध्यक्ष जैसे पदों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं। पीयूष गोयल की मां चन्द्रकांता गोयल महाराष्ट्र विधानसभा के लिए मुंबई से 3 बार चुनी गई थीं। पीयूष गोयल की पत्नी सीमा समाजसेविका हैं। पीयूष गोयल के 2 बच्चे हैं- ध्रुव और राधिका। ध्रुव न्यूयॉर्क में हैं और राधिका अमेरिका की हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जीएसटी कलेक्शन जनवरी में 1 लाख करोड़ रुपए के पार