Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या है कामधेनु योजना, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ...

Advertiesment
हमें फॉलो करें budget 2019
बजट 2019 में मोदी सरकार ने किसानों को लिए एक और योजना का ऐलान किया। मोदी सरकार ने कामधेनु योजना का ऐलान किया। सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड देगी, जिसमें गाय पालने वालों को हर महीने 500 रुपए दिए जाएंगे। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने इसके लिए कामधेनु योजना का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार गौ माता के लिए पीछे नहीं हटेगी।
webdunia
कामधेनु योजना पर 750 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें गाय की नस्ल की सुधार पर भी काम होगा। सरकार ने ऐलान किया कि किसानों को पशुपालन और मछली पालने के लिए कर्ज में 2 प्रतिशत ब्याज की छूट दी जाएगी। 
 
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे सभी किसानों को 2 प्रतिशत और अतिरिक्त 3 फीसदी यानी कुल 5 प्रतिशत ब्याज छूट दी जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या है किसान सम्मान निधि योजना, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ