Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विमान से जाएगा किसानों का सामान, budget 2020 में निर्मला सीतारमण ने पेश किया 16 सूत्री प्लान

Advertiesment
हमें फॉलो करें विमान से जाएगा किसानों का सामान, budget 2020 में निर्मला सीतारमण ने पेश किया 16 सूत्री प्लान
, शनिवार, 1 फ़रवरी 2020 (11:41 IST)
नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2020 में किसानों के लिए कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया। सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार की ओर से किसानों के लिए बड़ी योजनाओं को लागू किया गया है। सरकार की ओर से कृषि विकास योजना को लागू किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करोड़ों किसानों को फायदा पहुंचाया गया। सरकार का लक्ष्य किसानों की आय दोगुना करना है। पीएम किसान के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ा जाएगा।
 
- वित्तमंत्री ने किसानों के लिए 16 सूत्री प्लान का ऐलान किया। ये किसानों के लिए ऐलान- 
- अब विमान से जाएगा किसानों का सामान, वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान
- फर्टिलाइजर का बैलेंस इस्तेमाल करना, ताकि किसानों को फसल में फर्टिलाइजर के इस्तेमाल की जानकारी को बढ़ाया जा सके।
- देश में मौजूद वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज को नबार्ड अपने अंडर में लेगा और नए तरीके से इसे डेवलेप किया जाएगा। 
- देश में और भी वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे। इसके लिए पीपीपी मॉडल अपनाया जाएगा।
- महिला किसानों के लिए धन्य लक्ष्मी योजना का ऐलान किया, जिसके तहत बीज से जुड़ी योजनाओं में महिलाओं को मुख्य रूप से जोड़ा जाएगा।
- कृषि उड़ान योजना को शुरू किया जाएगा. इंटरनेशनल, नेशनल रूट पर इस योजना को शुरू किया जाएगा.
- दूध, मांस, मछली समेत खराब होने वाली योजनाओं के लिए रेल भी चलाई जाएगी।
- मॉर्डन एग्रीकल्चर लैंड एक्ट को राज्य सरकारों द्वारा लागू करवाना।
- 100 जिलों में पानी की व्यवस्था के लिए बड़ी योजना चलाई जाएगी, ताकि किसानों को पानी की दिक्कत ना आए.
- पीएम कुसुम स्कीम के जरिए किसानों के पंप को सोलर पंप से जोड़ा जाएगा। इसमें 20 लाख किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 15 लाख किसानों के ग्रिड पंप को भी सोलर से जोड़ा जाएगा।
- मॉर्डन एग्रीकल्चर लैंड एक्ट को राज्य सरकारों द्वारा लागू करवाना.
- 100 जिलों में पानी की व्यवस्था के लिए बड़ी योजना चलाई जाएगी ताकि किसानों को पानी परेशानी न आए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Budget 2020: कौनसा देश कितना खर्च करता है अपने बजट पर?