Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बजट 2022-23 : जानिए क्या हैं भारतीय अर्थव्यवस्था के 7 इंजन..?

हमें फॉलो करें webdunia
मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022 (11:59 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के सड़क, रेल, बंदरगाह समेत सात इंजन हैं, जिसके सहारे से तेज आर्थिक वृद्धि को गति मिलेगी। 
 
श्रीमती सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट पेश करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था प्रधानमंत्री गति शक्ति के 7 आधारों- सड़क, रेल, हवाई अड्डे, बंदरगाह, सार्वजनिक परिवहन, जलमार्ग और मालवहन के बल पर आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि ये सात आधार अर्थव्यवस्था के सात इंजन हैं। 
        
उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है और इसे ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी और सामाजिक ढांचे से और गति मिलेगी। 
 
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना को बहुत अच्छा प्रतिसाद मिला है, जिससे अगले 5 साल में 30 लाख करोड़ रुपए का उत्पादन होगा और 60 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।  
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जैकी श्रॉफ के बारे में 25 रोचक जानकारियां