Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बजट 2022-23 : रुपया कहां से आएगा, कहां जाएगा...

हमें फॉलो करें बजट 2022-23 : रुपया कहां से आएगा, कहां जाएगा...
, मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022 (14:20 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को 2022-23 को 39.45 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बजट में रुपया कहां से आएगा और कहां जाएगा, इसका ब्योरा निम्नलिखित है...

रुपया कहां से आएगा : 
1. कर्ज और देयताओं से 36 प्रतिशत।
2. वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से 15 प्रतिशत।
3. आय कर से 14 प्रतिशत।
4. कॉरपोरेट कर से 13 प्रतिशत।
5. केंद्रीय उत्पाद शुल्क से 8 प्रतिशत।
6. गैर कर राजस्व से छह प्रतिशत।
7. गैर ऋण पूंजी से पांच प्रतिशत।
8. सीमा शुल्क से तीन प्रतिशत।
 
रुपया खर्च होगा :
1. ब्याज भुगतान पर 20 प्रतिशत।
2. कर और शुल्कों में राज्यों के हिस्से पर 16 प्रतिशत।
3. केंद्र सरकार की क्षेत्रीय योजनाओं पर 14 प्रतिशत।
4. वित्त आयोग और अन्य अंतरण पर 10 प्रतिशत।
5. अन्य व्यय पर 10 प्रतिशत।
6. केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं पर 9 प्रतिशत।
7. सब्सिडी पर 8 प्रतिशत।
8. रक्षा क्षेत्र पर आठ प्रतिशत।
9. पेंशन पर 5 प्रतिशत।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बजट 2022-23 : इनकम टैक्स पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला