Nirmala Sitharaman Budget : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को मोदी सरकार 3.0 का दूसरा बजट पेश किया। बजट में शहरी गरीबों की आय बढ़ाने के लिए नई योजना का एलान किया गया है। बजट में रोजगार के लिए कई बड़े एलान किए गए हैं। जानिए बजट में गिग वर्कर्स के लिए क्या है खास...
-
शहरी गरीबों की आय बढ़ाने के लिए नई योजना।
-
गिग वर्कस का ई-श्रम पोर्टल पर होगा रजिस्ट्रेशन। 1 करोड़ गिग वर्कर्स को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा।
-
एमएसएमई के लिए लोन 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़। एमएसएमई देश का दूसरा ग्रोथ इंजन।
-
इंडिया पोस्ट को लॉजिस्टिक संगठन बनाएंगे।
-
स्टार्टअप के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का फंड। स्टार्टअप लोन गारंटी कम करेंगे।
-
खिलौनों के लिए राष्ट्रीय योजना बनेगी। भारत को खिलौनों का ग्लोबल हब बनाएंगे।
-
लेदर स्कीम से 22 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
-
बिहार में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी बनेगा।
-
स्कूलों में 50 हजार अटल टिंकरिंग लैब।
-
5 लाख महिला एससी-एसटी के लिए योजना।
-
स्किल डेवलपलपमेंट के लिए 5 राष्ट्रीय स्तर के स्किल सेंटर बनाए जाएंगे।