suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने भरा नामांकन

Advertiesment
BJP candidate Pankaj Singh
नोएडा। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने मंगलवार को नोएडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।
 
मंगलवार सुबह पंकज सिंह भाजपा नेताओं के साथ सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर पहुंचे और फिर वहां से समर्थकों के साथ वे ग्रेटर नोएडा स्थित कलेक्ट्रेट गए जहां उन्होंने नोएडा विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। 
 
नामांकन भरने के दौरान पंकज सिंह के साथ केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा भी थे, साथ ही भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

घरेलू मांग से बढ़ी सोने, चांदी की चमक