Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा में बवाल, कार्यकर्ताओं ने बनाया नेताओं को बंधक

Advertiesment
BJP workers
फैजाबाद। अयोध्या विधानसभा सीट से एक 'बाहरी' को टिकट देने को लेकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं के एक समूह ने यहां भाजपा जिला कार्यालय में हंगामा किया और स्थानीय सांसद लल्लू सिंह और पार्टी इकाई के प्रमुख अवधेश पांडे को रस्सियों से बांध दिया और उन्हें करीब दो घंटा तक बंधक बनाए रखा।
 
भाजपा ने बसपा से हाल ही में आने वाले वेद गुप्ता को अयोध्या विधानसभा सीट से टिकट दिया है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं की मांग पार्टी के राज्य नेतृत्व के समक्ष रखे जाने की उनकी मांग पर भरोसा दिए जाने पर दो घंटे के बाद दोनों नेताओं को रिहा कर दिया गया।
 
पांडे ने बताया, 'भाजपा के कार्यकर्ता मांग कर रहे थे कि पार्टी को कैडर से एक प्रत्याशी उतारना चाहिए और
गुप्ता को बाहरी व्यक्ति मान रहे थे। वे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय (गुप्ता को खड़ा करने) के खिलाफ 
आक्रोशित थे। मैं और पांडे उन्हें शांत करने के लिए पार्टी कार्यालय गये थे लेकिन उन्होंने मुझे बंधक बना  लिया।' उन्होंने बताया कि हमने उन्हें भरोसा दिया कि हम उनकी मांग राज्य नेतृत्व के समक्ष उठाएंगे।
 
पांडे ने कहा, 'हालांकि हमारे शीर्ष नेतृत्व ने प्रत्याशी के रूप में गुप्ता का चयन किया है लेकिन हम प्रयास करेंगे कि हमारे कार्यकर्ता दिल से निर्णय स्वीकार करें।'
 
कारोबारी नेता गुप्ता ने 80 के दशक के शुरुआत में कांग्रेस से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की थी लकिन वह उसी दशक के उतरार्ध में भाजपा में शामिल हो गए और 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस में सक्रिय थे।
 
बाद में वह 2002 में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और अयोध्या से विधानसभा का चुनाव लड़े। 2012 में वह बसपा में शामिल हो गए और बसपा प्रत्याशी के रूप में इस सीट से फिर मैदान में उतरे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए और उन्हें अयोध्या से टिकट दिया गया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में रूस के राजदूत कदाकिन का निधन