Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विदाई से पहले वोट डालने पहुंची दुल्हन

Advertiesment
UP election
बरेली। उत्तरप्रदेश में बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र में विदा होने से पहले दुल्हन ने वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचकर लोगों को चौंका दिया।
 
बरेली जिले के कैंट विधानसभा क्षेत्र में बुधवार सुबह दुल्हन निशा गंगवार सजी-धजी कार में अपने पति धर्मेन्द्र के साथ वोट डालने के लिए के सदर तहसील मतदान केंद्र पर पहुंची तो मतदान केंद्र पर तैनात सभी कर्मचारी आश्चर्य में पड़ गए। मतदान केंद्र के कर्मचारियों ने दुल्हन का स्वागत किया। मतदाताओं और मतदान कर्मचारियों ने उसकी सराहना की। वोट डालने के लिए मतदान कर्मचारियों ने दुल्हन की मदद भी की है। 
 
सामाजिक संस्थाओं और जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान का असर मतदान के दौरान दिखाई दे रहा है। मतदान में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ISRO की 7 सफलताएं, कैसे बना भारत का गौरव...