Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चुनाव आयोग का अखिलेश को नोटिस

Advertiesment
Election Commission
लखनऊ। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चुनाव आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में नोटिस दिया है। आयोग ने उनसे मंगलवार तक जवाब देने को कहा है।
     
राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री पर भदोही की एक सभा में पैसे लेकर वोट देने की अपील का आरोप लगाया था।

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार भाजपा ने कहा था कि यादव ने अपने भाषण में लोगों से अपील की थी कि जो पैसा दे उससे ले लो और वोट सपा को दे दीजिए। आयोग ने भाजपा की शिकायत का संज्ञान लेते हुए यह नोटिस जारी किया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका में 'नफरत वाला' वीडियो, भारतीयों पर लगा यह गंभीर आरोप