Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उप्र चुनाव में भाजपा को जनता सबक सिखाएगी: जाट नेता

हमें फॉलो करें उप्र चुनाव में भाजपा को जनता सबक सिखाएगी: जाट नेता
मुजफ्फरनगर , सोमवार, 9 जनवरी 2017 (13:50 IST)
जाट आरक्षण एक्शन कमेटी के प्रमुख यशपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश की जनता से फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देने की अपील की है। उनका दावा है कि भाजपा उनके समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को पूरा करने में नाकाम हुई है।
 
सिंह का यह बयान कल एक रैली को संबोधित करते हुए आया। रैली में हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, 
 
गुजरात, पंजाब और राजस्थान के जाट नेता उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि जाट मतदाता चुनाव में हरियाणा में वादे पूरे नहीं करने और जाट आरक्षण आंदोलन में हुई मौतों के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे।
 
समिति के पंजाब प्रमुख ने कहा कि मतदाता भाजपा से हरियाणा का बदला 11 फरवरी से शुरू होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लेंगे। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बसपा मुखिया मायावती के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत