Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लालू का मोदी पर तंज, गजब है रे भाई... इतना मत हंसाओ!

Advertiesment
Lalu Yadav
पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने ट्विटर पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से 'अब न हंसाने' का निवेदन भी किया।
 
उन्होंने मोदी के हरदोई में दिए भाषण का जिक्र करते हुए ट्वीट कर लिखा, 'पंजाब में खून का बेटा और उत्तर प्रदेश में दत्तक पुत्र! गजब है रे भाई..इतना मत हंसाओ!'
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, मैं यूपी से सांसद बना और यहां पर मिली जीत से देश को स्थाई सरकार मिली और गरीब मां का बेटा पीएम बना। उन्होंने कहा था कि यूपी ने मुझे गोद लिया है। यूपी मेरा माईबाप है। मैं माईबाप को नहीं छोड़ूगा। मैं भले ही गोद लिया हूं, लेकिन यूपी की चिंता है मुझे... यहां की स्थिति बदलना मेरा कर्तव्य है। इस कर्तव्य को निभाने के लिए मुझे लोगों का आशीर्वाद चाहिए।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंत्योदय एक्सप्रेस के यात्री चुकाएंगे 15 प्रतिशत अधिक किराया